अग्निकाण्ड पीड़ित 36 दुकानदारों के साथ खड़ा हुआ बुंदेलखण्ड क्रान्ति दल
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। सीपरी बाजार सब्जी मंडी अग्निकांड से प्रभावित दुकानदारों की मदद के लिए बुंदेलखंड क्रांति दल आगे आया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र पाल सिंह ने 36 पीड़ित दुकानदारों को 2 हजार की राहत राशि प्रदान की। गौरतलब है कि 7 अक्टूबर की सुबह करीब 4:45 बजे सब्जी मंडी में आग लगने से कई दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। घटना के बाद कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने पीड़ितों से मिलकर मदद का भरोसा दिया था। इसी क्रम में बुधवार को राहत राशि वितरित की गई। उन्होंने कहा, “हम सब पर माटी का कर्ज है। इसे चुकाने के लिए गरीबों के आँसू पोंछने होंगे।” संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना सामाजिक दायित्व है।













