HomeTrendingबिजली विभाग की लापरवाही से टला बड़ा हादसा

बिजली विभाग की लापरवाही से टला बड़ा हादसा

  • बिजली विभाग की लापरवाही से टला बड़ा हादसा

  • भरभराकर गिरा जर्जर खम्भा, बाल-बाल बची बस

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के संडीला कस्बे के छोटे चौराहे पर बिजली विभाग की कथित लापरवाही उस समय उजागर हो गई जब सुजानिया से नानामऊ जा रही बस के गुजरने के दौरान अचानक बिजली का जर्जर खंभा भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि बस खंभे की चपेट में नहीं आई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खंभा गिरने से मौके पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। हालात ऐसे थे कि वहां से गुजर रहे एएसपी की गाड़ी को भी रास्ता बंद होने के कारण मुड़कर वापस जाना पड़ा। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे हैं? लाखों के टेंडर करने वाले अधिकारियों ने यह नहीं देखा कि खम्भों की मरम्मत का सरकारी धन कहां खर्च हो रहा है और किसके संरक्षण में भ्रष्टाचार हो रहा है, यह बड़ा सवाल है।

 

 

 

 

Must Read