HomeTrendingअवैध तंमचे से फायर करने वाले दो वांछित गिरफ्तार

अवैध तंमचे से फायर करने वाले दो वांछित गिरफ्तार

  • अवैध तंमचे से फायर करने वाले दो वांछित गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों व अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में 18/19 नवंबर 2026 को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा व्यक्ति व उसके मित्र को जान से मारने की नीयत से अवैध तंमचे से फायर करने वाले वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब हो कि 3 नवंबर 2026 को थाना अतर्रा क्षेत्र के रहने वाले निखिल द्वारा सूचना दी गई कि राघव व उसके 4 अज्ञात साथियों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर अवैध तंमचे से जान से मारने की नीयत से उस पर व उसके मित्र पर फायर कर दिया। सूचना प्राप्त होते ही थाना अतर्रा पर सुसंगत घाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में अभियुक्त अतुल को 18 नवंबर की रात्रि को थाना बदौसा से व अभियुक्त धीरेन्द्र उर्फ धीरू को 19 नवंबर को मण्डी के पास थाना अतर्रा जनपद बांदा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
वांछित मुख्य अभियुक्त राघव व अन्य 02 अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अतुल पुत्र नर्वदा निवासी तुर्रा थाना बदौसा जनपद बांदा एवं धीरेन्द्र उर्फ धीरू पुत्र महेन्द्र निवासी पचनेही थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा है जबकि फरार अभियुक्त का नाम राघव पुत्र बलराम निवासी तेन्दुरा थाना बिसंडा जनपद बांदा है।

 

 

 

 

Must Read