राजा तालाब में मां काली के दरबार पहुंचे डा. संदीप
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। राजा तालाब काली माता समिति द्वारा आयोजित नवदुर्गा उत्सव में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी शामिल हुए। उन्होंने मां भगवती की विधिवत आरती कर आशीर्वाद लिया और सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किया। समिति के सदस्यों ने तिलक, माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. संदीप ने कहा कि नवरात्रि शक्ति उपासना, नारी सम्मान और भारतीय संस्कृति की आस्था का प्रतीक है। मां दुर्गा के स्वरूप हमें साहस, करुणा और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में अजय नरवरे, हरि बघाट, अजय गोदाला, कृष्णा नरवरे, उमेश नरवरे, रिंकू, उमा नरवरे, विनय नरवरे, सूरज, प्रभाकर नरवरे, संदीप, राजा, शिवम, धरम, सचिन नरवरे, नकुल नरवरे, अजय, करण, प्रथम, छोटू नाहर, तुषार बागान, हनीश, सौरभ नाहर एवं रोहित टाक सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।













