HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : रेहन पर रखे खेत को वापस मांगने पर महिला...

JAUNPUR NEWS : रेहन पर रखे खेत को वापस मांगने पर महिला को पीटा

JAUNPUR NEWS : रेहन पर रखे खेत को वापस मांगने पर महिला को पीटा

एक अन्य घटना में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला द्वारा कुछ वर्ष पूर्व रेहन पर रखे गए खेत को पैसा देकर वापस मांगने पर दबंग ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के तरसंड गांव निवासी प्रभावती देवी ने 10 हजार रुपये में अपना खेत गांव के ही राम जनम के यहां कुछ वर्ष पूर्व रेहन रखा था।

जब महिला के पास पैसे हो गए तो उसने पैसे देकर अपने रेहन रखे हुए खेत को वापस मांगा। पैसा देने के बाद भी राम जनम खेत वापस देने में आना कानी कर रहा था। बुधवार को प्रभावती पुनः जब खेत वापस देने की बात करने के लिए राम जनम के घर पर गई तो आरोप है कि उसी समय राम जनम ने महिला को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने डायल 112 पुलिस को सूचना दिया जिस पर पुलिस मौके पर पहुच गयी। महिला ने थाने पर लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

वहीं एक अन्य घटना में थाना क्षेत्र के अमरा गांव के रजई व नन्हकू के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी जमीन के बंटवारे को लेकर बुधवार को सुबह दोनों पक्षों में गाली- गलौज होते-होते मारपीट हो गई। दोनों पक्ष मारपीट की सूचना पुलिस को दे दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read