Homeचंदौलीजनचौपाल लगाकर लोगों को किया जागरूक

जनचौपाल लगाकर लोगों को किया जागरूक

जनचौपाल लगाकर लोगों को किया जागरूक

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। उ.प्र. शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु चलाए जा रहे नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति-क्रम में दिन शुक्रवार को चन्दौली पुलिस के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों (शक्ति दीदी) एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा गाँवों में जनचौपाल लगाकर व बाजार/गांव/ कस्बा/शिक्षण संस्थानों/ सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए “शक्ति दीदी” के रुप में महिलाओं/बालिकाओं से जुड़कर उन्हे सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे- विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं अधिकारियों/थानों के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयत्न किया जा रहा है। महिलाओं के समस्याओं की सुनवाई हेतु जनपद के प्रत्येक थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है जिसमें महिलाओं की समस्या महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही सुनी जाती है। महिलाओं की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है। शिकायतों के निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है। शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण बीट पुलिस अधिकारी के द्वारा समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण रुप से किया जाता है। महिला पुलिस कर्मियों की थानों के बीटों पर नियुक्ति की गयी है ताकि महिला पुलिसकर्मी थाना पुलिसिंग के अन्य क्षेत्रों में भी अपनी सहभागिता बनाये रखे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read