लॉर्ड बुद्धा यूथ डा. गम्भीर चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य मेला
रामपुर, जौनपुर। पॉपुलर हड्डी अस्पताल के डा. अमलेश गम्भीर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर बरसठी ब्लॉक के ग्राम जमुनीपुर और कुशा में लगाया जहां 265 के लोगों को नि:शुल्क दवा वितरण कर उनके स्वास्थ्य से सम्बंधित जागरूकता के प्रति जानकारी दी गयी।
साथ ही उन्हें बचाव एवं उपचार के लिए बताया गया। इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी अध्यक्ष डा. अमलेश गम्भीर, इं. समर बहादुर मौर्या, डा. डीके गौतम, जीत लाल गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष अजीत तूफानी, संजय यादव, रोबिता पाल, रिंकी पाल, विपिन गौतम, संजीव राव, संदीप गौतम, राजेश गौतम बीडीसी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












