बीईओ के निरीक्षण में सोते मिले कर्मचारी, कार्यवाही की संस्तुति
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ब्लॉक संसाधन केंद्र से पाठ्यपुस्तक वितरण में शिफ्टवार परिचारकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
परिचारकों की कार्यशैली जानने के लिए जब खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह निरीक्षण पर निकले तो उन्होंने ड्यूटी स्थल पर तैनात परिचारकों को सोता पाया। साथ ही कुछ परिचारक ड्यूटी स्थल से नदारत मिले। खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह ने परिचारकों को कड़ी फटकार लगाई तथा अनुपस्थित और कार्य में शिथिलता बरतने वाले परिचारकों एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उपस्थित होकर भी कार्य न करने वाले परिचारक अरविंद पाल, मिट्टू यादव, अभिषेक कुमार, शुभम सिंह के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर विभागीय कार्यवाही के लिए संस्तुति प्रदान किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












