है नमन उनको जो देश के लिये कुर्बान हुये…
भारत छोड़ो आन्दोलन के सूरमा हो रहे हैं अपमानित
हर साल होता है ध्वजारोहण, फिर भी जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध
बदहाली के कगार पर पहुंचा नार्मल मैदान का शहीद स्तम्भ
केराकत, जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन का बिगुल बजते ही देश की जनता ने नई क्रांति की इबादत लिखने को बेताब हो उठी। क्रांति की इस लड़ाई में केराकत क्षेत्र के शूरवीरों ने भी भारत माँ को आजाद कराने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन में कूद पड़े।
अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों और संघर्ष से केराकत के शूरवीरों ने अंग्रेजों के खिलाफ जबरदस्त हमला किया और अंग्रेजी हुकूमत को नाकों चने चबाने को मजबूर कर दिए। अंग्रेज़ी हुकूमत की दमनकारी नीति क्रांतिकारियों का यह आंदोलन नागवार गुजरा। क्रांतिकारियों के लगातार हमले से खफा अंग्रेजी हुकूमत ने क्रांतिकारियों पर गोलियों की बौछार कर दी। इस गोलीकांड में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के 11 वीर योद्धाओं ने अपनी आहुति दी और शहीद होकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम अमर कर गये। अमर शहीदों की याद में केराकत नगर के नार्मल मैदान में शहीद स्मारक की स्थापना की गई है, मगर आज शहीद स्तंभ अपनी ही दुर्दशा पर आंसू बहाने पर मजबूर है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












