HomeTrendingभगवान बुद्ध ने जाति-पाति का भेद मिटाकर सुनीत मेहतर को बनाया अपना...

भगवान बुद्ध ने जाति-पाति का भेद मिटाकर सुनीत मेहतर को बनाया अपना शिष्य

  • भगवान बुद्ध ने जाति-पाति का भेद मिटाकर सुनीत मेहतर को बनाया अपना शिष्य

तेजस टूडे सं.
महेश वर्मा
बृजमनगंज, महराजगंज। स्थनीय क्षेत्र के ग्रामसभा फुलमनहा स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित 5 दिवसीय बौद्ध धर्म जागरण कार्यक्रम के दूसरे दिन कथा वाचक आरएल बौद्ध ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और सामाजिक समानता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्व गुरु भगवान बुद्ध ने समाज में व्याप्त जाति-पाति और ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर समानता एवं मानवता का संदेश दिया। भगवान बुद्ध ने सुनीत मेहतर को अपना शिष्य बनाकर भिक्षु संघ में सम्मिलित किया। इसके माध्यम से उन्होंने समाज को संदेश दिया कि मनुष्य की पहचान उसकी जाति से नहीं, बल्कि उसके कर्म और आचरण से होती है। कथा वाचक ने मगध नरेश बिम्बिसार को दिए गए भगवान बुद्ध के उपदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि बुद्ध ने लोगों को सच्चे ज्ञान, करुणा, प्रेम, अहिंसा और मानवता का पाठ पढ़ाया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में भाईचारा, समानता और आपसी सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामू बौद्ध, जोगन भारती, रामदेव भारती, अनिल कुमार, मनीष कुमार, रामधन यादव, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read