कोहंडौर में दो दिवसीय मेले की तैयारियां तेज, सजने लगा मेला परिसर
कोहंडौर का दो दिवसीय मेला शनिवार व रविवार को लगेगा

तेजस टूडे सं.
बृजेन्द्र सिंह
प्रतापगढ़। नगर पंचायत कोहंडौर में परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी दो दिवसीय मेला शनिवार और रविवार को आयोजित होगा। मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला परिसर में झूले और बड़ी-बड़ी दुकानों के लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। दूर-दराज से दुकानदार पहुंचकर अपनी दुकानें सजाने में जुट गए हैं, जिससे मेला परिसर में रौनक बढ़ने लगी है। मेले की जानकारी मेला अध्यक्ष शिव शंकर सोनी ने दी। वहीं नगर पंचायत प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग समेत अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि किशन सोनी ने दूर-दराज से आने वाले दुकानदारों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और सामानों की गुणवत्ता बनाए रखने की अपील किया। साथ ही कहा कि मेला सभी का है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों के सहयोग से इसे स्वच्छ, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जायेगा।







