जिले में चेक की गई शराब की दुकानें
अंकित सक्सेना
बदायूँ। आबकारी आयुक्त के आदेश पर चलाए जा रहे हैं। विशेष परिवर्तन अभियान के अंतर्गत क्षेत्र-3 बिसौली के लिए गठित टीम ने जिसमें आबकारी निरीक्षक बिसौली सुनील कुमार एसडीएम बिसौली और सीओ बिसौली शामिल हैं द्वारा देसी शराब दुकान बिसौली बस स्टैंड, इस्लामनगर बस स्टैंड, फैक्ट्री गेट चौराहा व बीयर दुकान बिसौली बस स्टैंड, इस्लामनगर बस स्टैंड, फैक्ट्री गेट चौराहा और अंग्रेजी शराब दुकान बिसौली बस स्टैंड, इस्लामनगर बस स्टैंड व फैक्ट्री के चौराहा का सघन निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा दुकानों पर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था रखने, वैधानिक चेतावनी संबंधी बैनर को स्पष्ट रूप से और साफ-साफ लिखा होने, सेल्समैनों द्वारा आईडी कार्ड रखना व वर्तमान सत्र से संबंधित अनुज्ञापन रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही इन कमियों से संबंधित दुकानों पर ब्रीच भी किया गया। उक्त टीम में उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार व आबकारी निरीक्षक सुनील सिंह शामिल थे। विशेष परिवर्तन अभियान के क्रम में एक अन्य टीम आबकारी निरीक्षक परमहंस कुमार व आबकारी निरीक्षक चमन सिंह के के साथ एसडीएम व सीओ सहसवान द्वारा क्षेत्र-5 सहसवान में दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










