HomeJaunpurलायंस क्लब राॅयल ने पंच प्यारों का किया सम्मान

लायंस क्लब राॅयल ने पंच प्यारों का किया सम्मान

लायंस क्लब राॅयल ने पंच प्यारों का किया सम्मान

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर राॅयल द्वारा गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर नगर में निकली शोभायात्रा का स्वागत हरलालका रोड पर किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा पंच प्यारों का सम्मान किया गया और शोभा यात्रा में शामिल सभी को मिष्ठान और जलपान भेंट कर गुरु पर्व की बधाई दी गई। क्लब अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने सभी को देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा व गुरु पर्व की बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से समाज में आपसी भाईचारा व समरसता का माहौल प्रगाढ़ होता।‌ इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता, संजीव साहू, रेनू बैंकर, विभा साहू, विनीत गुप्ता, आशीष गुप्ता, प्रदीप प्रधान, राजेन्द्र स्वर्णकार, ममता साहू, अवधेश यादव आदि उपस्थित रहे। सभी ने शोभायात्रा में शामिल महिलाओं, पुरूषों एवं बच्चों में मिष्ठान व जलपान वितरण में विशेष सहयोग दिया। गुरु सिंह सभा द्वारा भी इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों का सम्मान किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read