HomeJaunpurसम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देशन में तहसील बदलापुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जनपद के अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मडियाहूं में अपर जिलाधिकारी वि. एवं रा. की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया गया और निर्देश दिया कि समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुने और इसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग, विकास विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के शिकायत पत्र प्राप्त हुए। इसी प्रकार समस्त तहसील में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों के शिकायती प्रार्थना पत्र को प्राप्त करते हुए उसका निस्तारण किये जाने की कार्यवाही हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read