लायन्स क्लब जौनपुर राॅयल ने जरूरतमन्दों में वितरित किया उपयोगी ऊनी वस्त्र
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर राॅयल द्वारा भीषण ठंड में समाज के अति पिछड़े लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर के धरनीधरपुर स्थित बस्ती में रहने वाले लोगों में दो हजार उपयोगी ऊनी वस्त्रों इत्यादि का वितरण किया गया।
इस मौके पर क्लब अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा कि क्लब अपने से कम भाग्यशाली लोगों को भीषण ठंड से राहत पहुंचाने का काम कर रही है। इसी क्रम में 2 हजार पुराने उपयोगी ऊनी वस्त्रों को वितरित किया जा रहा है। संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से जरूरतमंदों की मदद होती है। वैभव प्रधान ने कहा कि गरीब लोगों को ठंड से राहत पहुंचाना पुण्य का काम है। कार्यक्रम संयोजक विनीत गुप्ता ने कहा कि संस्था के लोगों ने ऊनी वस्त्रों को एकत्र कर उन्हें जरूरतमन्दों को दिया जिससे उनके चेहरे पर खुशियां साफ दिखाई दे रही है।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजेश किशोर श्रीवास्तव, राजेन्द्र स्वर्णकार, राज केशरी, डा. विष्णु गौड़, ऋषि श्रीवास्तव, प्रदीप प्रधान, संजय जायसवाल, राजेश अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a









