Homeचंदौलीलाइन सईद बाबा का उर्स 2 को

लाइन सईद बाबा का उर्स 2 को

लाइन सईद बाबा का उर्स 2 को

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1/2 के पश्चिमी छोर पर स्थित हजरत सैयद लाइन शहीद बाबा का सालाना उर्स प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 जून को मनाया जाएगा। जिसमे दिन भर जायरीनों द्वारा जियारत व दर्शन का कार्यक्रम चलता रहेगा।

मजार कमेटी द्वारा 3 बजे भोर से गुसल व संदल पोसी फाजिल बाद 5 बजे से कुरान ख्वानी व मिलाद शरीफ, दोपहर 12 बजे से लंगर व प्रसाद वितरण, 3 बजे सायंकाल चादर व गागर खादिम मोहम्मद आजाद के घर से शाहकोटी से निकलकर लाइन शहिद बाबा को पेश किया जाएगा। रात्रि 8 बजे से स्टेशन परिसर भारतीय रेलवे स्टेट बैंक के समीप शानदार कव्वाली का मुकाबला रुखसाना बानो वाराणसी व साकिर नाजा दिल्ली के बीच होगा। उक्त आशय की जानकारी हजरत सैयद लाइन शहीद बाबा मजार के खादिम मोहम्मद आजाद ने दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read