बिना किसी भेदभाव के विधानसभा का हो समुचित विकास: बेदी राम
100 से अधिक जगहों पर विधायक ने लगवाया हाई मास्ट लाइट
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा कुशिया निवासी एवं जखनिया गाजीपुर के वर्तमान विधायक बेदी राम ने अपने आवास पर कहा कि बिना किसी भेदभाव के विधानसभा का समुचित विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि जखनिया की जनता ने मुझ पर भरोसा करके पहले ही प्रयास में सम्मानजनक वोटों से जीत दिलाई है। जनता का भरोसा और विश्वास कभी टूटने नहीं देंगे। बिना किसी भेदभाव के समुचित विधानसभा का विकास करने के सदैव प्रयत्नशील रहूंगा और वर्तमान सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाएं, जैसे आवास, शौचालय, स्वास्थ्य कार्ड, विश्वकर्मा योजना, ओल्ड पेंशन, किसान सम्मान निधि आदि को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए सदैव संकल्पित हूं जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रह जाए। इसके लिये मैंने समस्त खंड विकास अधिकारी और संबंधित कर्मचारियों एवं अपने प्रतिनिधि को अवगत करवा दिया है कि उपरोक्त योजनाओं का निष्पक्ष भाव से लाभार्थियों को लाभ दिलवाएं और जल्द ही चयनित हुए दूसरे स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगवा दिया जाएगा। विधानसभा की सड़कों को गड्ढा मुक्त करवाने के लिए भी प्रयत्नशील हूं। जल्द ही सड़कों को ठीक करवा दिया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













