Homeम​​थुराकृष्ण कन्हाई चित्रकार को अटल बिहारी वाजपेयी नेशनल अवार्ड से किया गया...

कृष्ण कन्हाई चित्रकार को अटल बिहारी वाजपेयी नेशनल अवार्ड से किया गया सम्मानित

कृष्ण कन्हाई चित्रकार को अटल बिहारी वाजपेयी नेशनल अवार्ड से किया गया सम्मानित

आरके धनगर
मथुरा। देश के प्रसिद्ध चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई को अटल बिहारी वाजपेयी नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये एशियन अकादमी ऑफ आर्ट एण्ड कल्चर पिछले नौ सालों से यह सम्मान दे रही है। भारत में रिपब्लिक ऑफ सर्बिया के राजदूत शिनीशा पाविक द्वारा यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में गीतकार समीर पांडे, रामदयाल शर्मा, उस्ताद अकरम खान, लेखक सीतेश आलोक, भरतनाटयम नित्यगाना सोमासेखरी तथा कवि और लेखक डोली डबराल आदि कलाकारों को दिया गया। यह कार्यक्रम नोएड़ा के मारवाह स्टूडियों में संस्थापक एवं अध्यक्ष संदीप मारवाह, सैकडो लोगों पत्रकारों एंव बुद्धिजीवियों की उपस्थित मे हुआ। ज्ञात हो पिछले दिनों कृष्ण कन्हाई को राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम सम्मान से भी नवाजा गया था 2004 में तत्कालीन राष्ट्रपति कलाम साहब ने ही कृष्ण कन्हाई को पद्मश्री से सम्मानित किया था तथा उनके द्वारा बनाया हुआ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक आदमकद चित्र संसद भवन के केन्द्रिय कक्ष की शोभा बढ़ा रहा है यह चित्र फरवरी 2019 में स्थापित किया गया था। कृष्ण कन्हाई ने बताया कि अटलजी से उनकी कई बार भेंट हुई और आज उनके नाम का सम्मान पाना बहुत ही गौरव की बात है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read