कोतवाल ने डीजे के तेज आवाज के खिलाफ चल रहे जनजागरण अभियान की ली जानकारी
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुलतानपुर। पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव डीपी गुप्ता एड के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला प्रतिनिधि राजन गुप्ता के नेतृत्व में जिला संयोजक अरविंद चौरसिया, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के युवा अध्यक्ष राम पोपटानी, युवा महामंत्री धीरज शर्मा, मानवाधिकार संरक्षण संस्था के सदस्य राम दीन अग्रहरि, रितेश प्रजापति, अशोक वर्मा, डा पवन पाण्डेय आदि ने श्रीराम पांडेय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर से औपचारिक मुलाकात किया। इस पहली मुलाकात पर नगर कोतवाल को पत्रकार एकता संघ द्वारा जारी एक अभिनंदन पत्र भी सौंपा गया। सभी ने ये आशा व्यक्त किया कि वर्तमान प्रभारी निरीक्षक के मार्ग दर्शन में शहर का ला एंड आर्डर बेहतर होगा। पीड़ित व्यक्तियों को न्याय मिलेगा। आम जनता का मानवाधिकार संरक्षित रहेगा। इस दौरान जुलूस और शोभा यात्रा के दौरान डीजे की तेज ध्वनि पर रोकथाम के लिए विस्तृत चर्चा किया गया तथा की जनता द्वारा डीजे के तेज आवाज के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरण अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों व सोशल मीडिया पर हजारों लोगों के मिल रहे समर्थन के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी दी गयी। बच्चों बुजुर्गों व मरीजों सहित आम नागरिकों को डीजे के तेज आवाज के कारण हो रहे शारीरिक व मानसिक कष्टों से समाज में फैल रहे असंतोष से अवगत हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तय मानक के विपरीत तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। ध्वनि प्रदूषण पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश व शासन स्तर से मिले निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















