JAUNPUR NEWS : प्राथमिक विद्यालय असबरनपुर में समर कैम्प का हुआ आयोजन
जितेन्द्र चौधरी/अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह के नेतृत्व में शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय असबरनपुर जलालपुर में “समर कैम्प” का आयोजन हुआ। कैम्प में विभिन्न खेलों जैसे कुर्सी दौड़, रस्सा कशी, योगा, अन्त्याक्षरी आदि का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने खूब बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस आयोजन में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पवन सिंह, ए.आर.पी. रुद्रसेन सिंह, अनिल गुप्ता, ब्लॉक मंत्री अनिल कुमार, वरिष्ठ प्रधानाध्यापक यूपीएस सरैया मुहम्मद जुबैर, संकुल शिक्षक पुरेव मेराज अहमद उपस्थित रहे।

प्राथमिक विद्यालय असबरनपुर के प्रधानाध्यापक मुहम्मद इमरान एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। कुर्सी दौड़ में मुन्नी देवी स.अ. व संजू पाल स.अ., सुनीता देवी शिक्षा मित्र एवं रस्साकशी में संगीता सिंह स.अ. व शशिकला शिक्षा मित्र का विशेष योगदान रहा। प्रधानाध्यापक ने आए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त सभी विजेताओं एवं प्रतिभागी बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी जलालपुर ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन ए.आर.पी. रुद्रसेन सिंह ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









