किशनपुर थानाध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ की बैठक

किशनपुर थानाध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ की बैठक

गुड्डन जायसवाल
किशनपुर, फतेहपुर। थानाध्यक्ष किशनपुर जेपी साही ने व्यवसाय से संबंधित व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में आवश्यक बैठक का आयोजन किया जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष किशनपुर राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में एक सैकड़ा व्यापारियों ने बैठक में भाग लिया। व्यापारी बंधुओं का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया।

इतना ही नहीं कस्बे में पूर्व में एक चोरी की घटना और दूसरी गल्ला मंडी के व्यापारी दुर्गा प्रसाद अग्रहरी की दुकान से माल लोडकर ड्राइवर ट्रक सहित फरार हो गया और संदीप सर्राफा की दुकान में चोरी का मामला उठाते हुए थानाध्यक्ष किशनपुर को अवगत कराया और अभी तक खुलासा ना होने की बात कही। थानाध्यक्ष जेपी साही ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि जल्द से जल्द टीम गठित करके पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस मौके पर व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष रामबाबू जायसवाल, व्यापार मंडल महामंत्री कुंवारे सिंह, रमेश चंद्र अग्रवाल, केसी अग्रवाल, नीलू श्रीवास्तव, दिलीप चौरसिया, रामनरेश गुप्ता, राजन गुप्ता, मोहम्मद अहमद सहित कस्बे के संभ्रांत व्यापारी, पदाधिकारी बंधु मौजूद रहे। इतना ही नहीं थानाध्यक्ष जेपी शाही की व्यापारियों ने प्रशंसा किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला