HomeChitrakootकामदगिरि स्वच्छता समिति ने चलाया पौधरोपण अभियान

कामदगिरि स्वच्छता समिति ने चलाया पौधरोपण अभियान

कामदगिरि स्वच्छता समिति ने चलाया पौधरोपण अभियान

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। कामदगिरि स्वच्छता समिति द्वारा रविवार को 115 वां स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही मेरा आंगन मेरी हरियाली अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। अभियान में समाजसेवी बृजकिशोर गुप्ता ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि कामतानाथ का पर्वत हरा भरा रहे। इसको लेकर आने वाले समय में वृक्षारोपण की तैयारी चल रही है। साथ ही कहा कि प्रशासन के सहयोग से बोगन बेलिया से कामतानाथ के पर्वत को सजाएंगे। अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव ने बताया कि महात्मा गांधी का एक सपना था कि सब भारतवासी स्वच्छता के महत्व को समझें और उस पर अमल करें। साथ ही पर्यावरण को साफ रखने में मदद करें। ब्रांड एंबेसडर नगर पालिका स्वच्छता समिति के अध्यक्ष राकेश केशरवानी ने बताया कि स्वच्छ और सुंदर चित्रकूट बने यह एक अच्छा विचार है और यही समय है कि हम सब मिलकर चित्रकूट को स्वच्छ रखें। स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रबंधक शिवा कुमार ने बताया कि अपने घरों के आसपास स्वच्छ रखने से बीमारियां फैलना बंद हो जाएगी। साथ ही हमारा घर पडोस भी सुंदर दिखेगा। खाद्य एवं सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला ने बताया कि चित्रकूट को स्वच्छ और साफ रखकर हम अपने चित्रकूट का विकास कर सकते हैं। इस मौके पर राजेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र केशरवानी, रसूल बख्श, जानकी कुशवाहा, विनोद कुमार, दीपक, विजय कुमार, पिंकी, दिनेश लाल आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read