HomeChitrakootकामदगिरि स्वच्छता समिति ने बाहर निकाला कचरा

कामदगिरि स्वच्छता समिति ने बाहर निकाला कचरा

कामदगिरि स्वच्छता समिति ने बाहर निकाला कचरा

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। कामदगिरि स्वच्छता समिति के बैनर तले निरंतर चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत रविवार को कामतानाथ परिक्रमा मार्ग में 80वां अभियान चलाया गया। जिसमें परिक्रम मार्ग की सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक भी किया गया। चित्रकूट धाम कर्वी नगर पालिका परिषद के अधीशासी अधिकारी लाल जी यादव ने बताया कि जिलाधिकारी की प्रेरणा से कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। परिक्रमा पथ को साफ सुथरा रखने के साथ ही अभियान का उद्देश्य है कि स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। कामदगिरि स्वच्छता समिति के अध्यक्ष राकेश केशरवानी ने कहा कि स्वच्छता में सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के हिस्से में ठेले वाले अनियंत्रित रहते हैं और गंदगी का कारण बनते हैं। इसके चलते परिक्रमा मार्ग में बडी संख्या में मवेशी भी एकत्र होते हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश क्षेत्र के चित्रकूट में उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त समिति बनाते हुए साधु संतों के सहयोग से परिक्रमा मार्ग को साफ सुथरा बनाया जाए। जिसमें गंदगी फैलाने वालों पर कडी कार्यवाही का भी प्राविधान हो। खाद्य एवं सफाई निरीक्षक कमलाकान्त शुक्ला ने बताया कि स्वच्छत रहते हुए ही स्वयं और परिवार को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस मौके पर जितेन्द्र केशरवानी, शुभम केशरवानी, कृष्णा शुक्ला, राजेन्द्र त्रिपाठी, अंकुर केशरवानी, जानकी कुशवाहा, विनोद कुमार, मिथलेश कुमार, राजेन्द्र गुता व पप्पू आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read