Homeचंदौलीआरएसएस मुख्यालय नागपुर में हुआ कलश का स्वागत

आरएसएस मुख्यालय नागपुर में हुआ कलश का स्वागत

आरएसएस मुख्यालय नागपुर में हुआ कलश का स्वागत

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। क्रीडा भारती के तत्वाधान में मोटरसाईकिल द्वारा कार से कन्याकुमारी तक यात्रा पर निकले “मेरी माटी मेरा देश के अर्न्तर्गत पावनखिंड कलश यात्रा के नागपुर पहुंचने पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएस एस) मुख्यालय पहुंचने कलश का स्वागत और सम्मान हुआ। चंदौली क्रीडा भारती के जिलाध्यक्ष काशी प्रांत डा. आन्नद श्रीवास्तव द्वारा काशी (पड़ाव) में स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल से मोटरसाईकिल द्वारा प्रारम्भ की गई। पावनखिंड कलश यात्रा एवम मेरी माटी मेरा देश में कार्यक्रम के अर्न्तर्गत पावनखिंड (कोल्हापुर) महाराष्ट्र की पावनमिट्टी को लेकर उत्तर से दक्षिण पूर्व पश्चिम सम्पूर्ण भारतवर्ष की मिट्टी को कलश में से लेकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा पर मोटरसाईकिल से निकले हैं।

भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों के भिन्न भिन्न पावन मिट्टी को कलश में लेते हुए यात्रा के समापन पर पावनखिंड कलश एवम मेरी माटी मेरा देश के कार्यक्रम के अर्न्तर्गत एकत्रित मिट्टी को पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पड़ाव (कशी) में अर्पित किया जाएगा। नागपुर रेशमीबाग में स्थित राष्ट्रीय स्वयं के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगवार के जन्मस्थल एवम् संघ मुख्यालय की माटी कूलश मे लेते हुए डा. आनंद कलश यात्रा को लेकर तेलागाना, आन्ध्र प्रदेश होते हुए कन्याकुमारी की ओर बढ़ चले।
कलश का स्वागत करने वालो मे संघ के प्रचारक समेत कई दायित्वधारी, प्रसन्ना, सुनील, प्रेमप्रकाश, विजय नारायण, वामा, प्रकाश निकम आदि लोग उपस्थित रहे।
उदेश्य पाश्चात्य संस्कृति को प्रदर्शित करती मैराथन दौड़ के स्थान पर पावनखिंड दौड़ सम्पूर्ण भारतवर्ष मे आयोजित हो एवं मेरी माटी मेरा देश के अन्तर्गत इस कार्यक्रम मे प्रत्येक व्यक्ति के अपने अपने नगर से कलश में माटी के समर्पण से देश में राष्ट्रीयता, एकता, सद्‌भाव राष्ट्र प्रति प्रेम को जागृत करना हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read