HomeSultanpurपत्रकार महासंघ की बैठक सम्पन्न, संगठन के हितों पर हुई चर्चा

पत्रकार महासंघ की बैठक सम्पन्न, संगठन के हितों पर हुई चर्चा

पत्रकार महासंघ की बैठक सम्पन्न, संगठन के हितों पर हुई चर्चा

जयशंकर दूबे/रवि जायसवाल
कूरेभार, सुल्तानपुर। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कूरेभार ब्लॉक इकाई की बैठक कूरेभार संगठन कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की कार्यशैलियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई व बैठक में नए सदस्यों को सम्मानित करते हुए संगठन का परिचय पत्र वितरण किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सुशील चन्द्र मिश्र ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकार समाज के लोगों के हक की लड़ाई लड़ना है।

वर्तमान पत्रकारिता पद्धति पर चिंता जताते हुए कहा कि इस समय पत्रकरिता व्यवसाय बनता जा रहा है जो कि शुद्ध रुप से गलत है। यदि किसी भी व्यक्ति को धन कमाना है तो वह व्यक्ति व्यवसाय करे ना कि पत्रकारिता। पत्रकारिता में धन का कोई स्थान नहीं है। दिनकर व कबीर का उदाहरण देते हुए श्री मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता दिनकर व कबीर की भांति होनी चाहिए। जो सच को सच और झूठ को झूठ कहने का साहस रखते थे। पत्रकारिता में शुद्धता व पवित्रता लाने के लिए हमें दिनकर, कन्हैया लाल मिश्र प्रभाकर, हजारी प्रसाद द्विवेदी जैसे कलमकारों की जीवनी पढ़कर अपने आचरण में उतारना चाहिए।

आगे कहा कि, पत्रकारिता साधना है, धन कमाने का साधन नहीं। संगठन के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सभी स्वच्छ व पवित्र पत्रकारिता पर ही विशेष जोर दें। समस्यात्मक व सत्य परख ख़बरों को प्रकाशित करने में तनिक भी संकोंच ना करें बल्कि निर्भीकता पूर्ण तरीके से प्रकाशित करें। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुशील चन्द्र मिश्र, ब्लॉक इकाई के महामन्त्री अरुण मिश्र, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह, पुष्पेंद्र तिवारी, अनिल मिश्र, डॉ० आरए भगत, प्रदीप शर्मा एडवोकेट, नीरज सिंह, रवि जायसवाल, महेंद्र प्रताप, संतोष मिश्रा, महेंद्र प्रताप सिंह शिवाकांत तिवारी, दिलीप पाठक, रमाशंकर चंद्रा, शैलेन्द्र प्रताप शर्मा, राघवेंद्र शर्मा सहित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

ADD From Durga City Hospital And Trauma Center With Neuro ICU And Critical Care Naiganj, Prayagraj Main Road, Jaunpur Hearty congratulations and best wishes on the auspicious occasion of Dhanteras and Deepawali.

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read