खाते से 1.49 लाख रूपये की हुई साइबर ठगी
तेजस टूडे सं.
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी अनिल गौतम के बैंक खाते से साइबर ठगी करके 1,49,800 रुपये निकाल लिये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनिल गौतम पुत्र दूधनाथ प्रसाद ने बीते 5 अक्टूबर को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका खाता यूबीआई मियांचक शाखा में है।
आरोप है कि 26 से 28 सितंबर के बीच अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से अलग-अलग तरीके से कुल 1,49,800 रुपये निकाल लिए। पीड़ित के मुताबिक रकम निकासी की उन्हें न एसएमएस से सूचना मिली और न ही किसी अन्य माध्यम से जानकारी हुई। मामले की जानकारी होने पर उन्होंने बैंक पासबुक, आधार कार्ड और खाते से संबंधित दस्तावेज पुलिस को सौंप करके रकम वापस दिलाने की मांग किया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जायेगी।











