HomeJaunpurJaunpur News: भ्रष्टाचार व राष्ट्रीय राजमार्ग घोटाले के विरूद्ध 1884वें दिन भी...

Jaunpur News: भ्रष्टाचार व राष्ट्रीय राजमार्ग घोटाले के विरूद्ध 1884वें दिन भी सत्याग्रह जारी

  • भ्रष्टाचार व राष्ट्रीय राजमार्ग घोटाले के विरूद्ध 1884वें दिन भी सत्याग्रह जारी

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में यशवन्त गुप्त के नेतृत्व में चल रहा सत्याग्रह आन्दोलन 1884वें दिन भी अनवरत जारी रहा।

9 अगस्त 2021 से चल रहे इस धरने के माध्यम से भूमि अधिग्रहण की अनियमितताओं एवं जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा उठाया जा रहा है। इस दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई डकैती के अभियुक्तों पर कड़ी कार्यवाही की भी मांग की गयी।

इस अवसर पर बसन्त लाल मौर्य, विजय प्रताप सिंह, सजन यादव, डा. ज्ञान प्रकाश सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, उदय प्रताप सिंह, राम नगीना यादव, अमरेश पाण्डेय, प्रेम प्रकाश मिश्र, छेदी लाल साहू आदित्य नारायण शर्मा, नरेन्द्र गिरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read