आवेदनकर्ता बैंक जाकर आधार से लिंक करा लें: समाज कल्याण अधिकारी
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत शासनादेश द्वारा कन्याओं के खाते में प्रेषित की जाने वाली सहायता राशि रु0 64000 उनके बैंक खाते में पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से आधार लिंक खाते में अन्तरित किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये हैं। आवेदनकर्ता अपना खाता अनिवार्य रूप से बैंक में जाकर आधार से लिंक करा लें जिससे अनुमन्य सहायता राशि खाते में अंतरित की जा सके।











