HomeJaunpurJaunpur News: विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Jaunpur News: विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

  • विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

जौनपुर। सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील सिंह ने बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं सुशील शशि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण के निर्देशन में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने हेतु सुशील सिंह सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला प्राधिकरण की देख-रेख में नगर के बीआरपी इण्टर कालेज में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।

इस मौके पर सुशील सिंह ने विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने और सभी तक न्याय पहुंचाने के लिये मानसिक रूप से स्वस्थ होने के बारे में विस्तार से बताया और समस्याओं के निराकरण हेतु प्राधिकरण की सहायता लेने का आह्वान करते हुये कहा कि अंतिम व्यक्ति तक सुविधा और न्याय पहुंचना चाहिए जिसके लिए वैकल्पिक न्याय प्रणाली का जिला प्रदेश और देश स्तर पर विकास किया गया है।

इसी क्रम में डॉ दिलीप सिंह डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से बातते हुए इस पर विस्तृत प्रकाश डाला और कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पूर्ण रूप से मानसिक स्वस्थ रहना आवश्यक है। फिलिप जिनेल ने इस पर काफी काम किया मैदान चिकित्सा और थेरेपी के द्वारा एवं मनोचिकित्सक द्वारा किया जाता है। आयुर्वेदिक, एलोपैथिक, होम्योपैथिक तीनों विधाओं का उपयोग किया जाता है।
काउंसलर देवेंद्र यादव, डा. सीमा सिंह एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके जायसवाल ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य अनमोल है। इसके लिए सरकार और विधि तथा संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन में विस्तृत प्रावधान दिया गया है कि मानसिक रोगियों के साथ कोई भेदभाव न हो। यदि कोई व्यक्ति दोष है। 3 सप्ताह तक लगातार उदास रहे। तनाव ग्रस्त रहे। चिंतित और अवसाद से भरा हुआ रहे तो उसकी परीक्षा अवश्य करनी चाहिये।

प्रधानाचार्य सहित विद्यालय परिवार को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद श्रीवास्तव, शिक्षक प्रकाश चंद्र यादव, डाटा एंट्री ऑपरेटर सुनील मौर्य, राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read