मिशन वीरांगना खेल शिक्षा ट्रस्ट ने रोहित यादव को किया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। मिशन वीरांगना खेल शिक्षा ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण मिश्रा ने 2026 में जापान में आयोजित एशियन गेम्स में जौनपुर के लाल मछलीशहर निवासी रोहित यादव द्वारा ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर खुशी जताया। साथ ही मंगलवार को एक सादे समारोह में उन्होंने कहा कि मेडल निकालकर देश को गौरवान्वित करने वाले रोहित यादव को सम्मान पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी अजीत सिंह, जौनपुर ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष डॉ आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे। इस दौरान रोहित यादव ने प्रवीण मिश्रा से अपनी ट्रेनिंग की सभी चर्चाओं को किया। वहीं प्रवीण जी ने कहा कि रोहित यादव ने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद का नाम उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में रोशन कर दिया है।







