स्मित मच्छार के स्वस्थ होने को हिन्दी विभाग में वैदिक मंत्रों से हुई प्रार्थना
शिक्षकों ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, कहा— सनातन धर्म की जड़ों से जुड़े हैं स्मित मच्छार
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर के टीडीपीजी कालेज के हिंदी विभाग में भारत के पुरुषार्थी स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रार्थना की गई। विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजदेव दुबे के नेतृत्व में आयोजित प्रार्थना कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. राजदेव दुबे ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया। साथ ही कहा कि संकट की घड़ी में प्रार्थना भारतीय सनातन परंपरा की महत्वपूर्ण शक्ति रही है। इस दौरान प्रो. डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, प्रो. डॉ. सुषमा सिंह, प्रो. डॉ. पुष्पा सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर वंदना सिंह, अर्जुन सिंह ने स्मित मच्छार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सनातन धर्म की जड़ों से जुड़ा हुआ बताया। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः अपनी कार्यकुशलता से संसार को सुरक्षित यात्रा कराने में योगदान देने की कामना किया। सभी उपस्थित शिक्षकों ने एक स्वर में स्मित मच्छार के अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।











