HomeJaunpurJaunpur News: बकरी चराने को लेकर युवक को मनबढ़ों ने पीटकर किया...

Jaunpur News: बकरी चराने को लेकर युवक को मनबढ़ों ने पीटकर किया घायल

  • बकरी चराने को लेकर युवक को मनबढ़ों ने पीटकर किया घायल

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के टिसौरी ग्राम निवासी छोटे लाल पुत्र रामलाल सोमवार को कोतवाली पहुंच नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव से सटे भेंडहरी गांव के खेत में बकरी चरा रहा था। इतने में अजीत कुमार उर्फ मंटू सिंह पुत्र सुरेन्द्रनाथ सिंह व धनंजय सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह आकर जातिसूचक शब्दों के साथ गलियाँ देते हुये धकी दिये। विरोध करने पर उक्त लोग लात-घुसों से मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर मेरा पुत्र आशीष व मेरे गांव के मनोज के आने पर हमारी जान बच गई। जाते समय उन लोगों ने धमकी दी कि दोबारा खेत में बकरी चराई तो तुम्हे जान से मार देंगे। वहीं पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

 

 

 

Must Read