HomeJaunpurJaunpur news: बाइक से जा रहे युवक को नकाबपोश बदमाशों ने पीटकर...

Jaunpur news: बाइक से जा रहे युवक को नकाबपोश बदमाशों ने पीटकर किया घायल

  • बाइक से जा रहे युवक को नकाबपोश बदमाशों ने पीटकर किया घायल

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नरहन (टाउन) निवासी नीरज पुत्र सत्येंद्र सोमवार को कोतवाली पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार को अपने साथी जितेंद्र मौर्या के साथ बाइक से कुटि (पाही) पर जा रहे थे कि 6 की संख्या में पहुंचे अज्ञात नकाबपोश बदमाश बाइक रोककर छीनने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने हाथ में पहने धातु के हथियार से मार-पीट करके घायल कर दिये। चीखने-चिल्लाने पर उक्त लोग मौके से फरार हो गये। पिता के घर आने पर उनसे समझकर कोतवाली पहुंचकर उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग किया। वहीं पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई।

 

 

 

 

Must Read