HomeJaunpurJaunpur News: छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिये गांव-गांव पहुंचे त्रिभुवन...

Jaunpur News: छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिये गांव-गांव पहुंचे त्रिभुवन सिंह

  • छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिये गांव-गांव पहुंचे त्रिभुवन सिंह

तेजस टूडे सं.
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कराने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिभुवन सिंह ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांव छतारी दरवेशपुर का दौरा करके पात्र लोगों से फार्म भरवाया।
इस दौरान उन्होंने लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए जागरूक किया और छूटे पात्र मतदाताओं से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन भरने की अपील किया। दर्जनों लोगों का फार्म उनके द्वारा खुद भरा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों की मदद की जा रही है।
अभियान के दौरान त्रिभुवन सिंह के साथ जटाशंकर सिंह, अजय सिंह, विपुल सिंह, प्रभाकर सिंह, संदीप सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read