HomeJaunpurJaunpur News: डा. रोहित को भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Jaunpur News: डा. रोहित को भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

  • डा. रोहित को भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

  • काशी क्षेत्र के 16 जिलों में सम्भालेंगे चुनाव प्रभारी का दायित्व

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। जनपद की माटी से जुड़े भाजपा के वरिष्ठ सोशल मीडिया नेता डॉ. रोहित उपाध्याय को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें राष्ट्रीय सोशल मीडिया चुनाव टीम में काशी क्षेत्र का राष्ट्रीय सोशल मीडिया चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी रणनीति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक गतिविधियों के साथ डिजिटल मोर्चे पर भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में डॉ. रोहित को काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों में सोशल मीडिया अभियान, डिजिटल रणनीति तथा संगठनात्मक समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। उनके कार्यक्षेत्र में वाराणसी महानगर, वाराणसी जिला, गाजीपुर, प्रतापगढ़, भदोही, जौनपुर, मछलीशहर, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रयागराज महानगर, प्रयागराज यमुनापार, प्रयागराज गंगापार, चंदौली, कौशांबी, मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल हैं। जौनपुर से जुड़े डॉ. रोहित की इस उपलब्धि को जनपद के राजनीतिक और संगठनात्मक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

 

 

Must Read