HomeJaunpurJaunpur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई...

Jaunpur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

  • रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में सोमवर को रोडवेज और बुलट सवार युवक की टक्कर हो गयी जिसमें बुलट सवार युवक को गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जनपद देवरिया के सदर थाना क्षेत्र के खुखुन्दू गांव निवासी हिमांशु सिंह 32 वर्ष पुत्र अजय सिंह एनएनआई सड़क निर्माण कार्य में मशीनों को देख रेख करते थे तथा उसकी मरम्मत करते थे। दोपहर में वह चंदवक में मशीन मरम्मत के लिए जा रहे थे कि तभी बादशाही बाजार के मंदिर के सामने तेज़ गति से आ रही सुल्तानपुर डिपो की रोडवेज बस से आमने सामने टक्कर हो गयी। इस हादसे में दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गयी और चालक को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

 

 

 

 

Must Read