HomeJaunpurJaunpur News: जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

Jaunpur News: जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

  • जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

  • विनय बरौतिया अध्यक्ष एवं मधुसूदन बैंकर पुनः चुने गये महामंत्री

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक मंडल, पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की एबैठक कसेरी बाजार में संरक्षक मानिक चंद सेठ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से विनय बरौतिया को अध्यक्ष और मधुसूदन बैंकर को पुनः महामंत्री और विनोद सेठ को पुनः कोषाध्यक्ष के रूप में आगामी दो वर्षों के लिये चुना गया।
इस मौके पर राजकुमार सेठ ने कहा कि मुझे दो वर्ष के लिए अध्यक्ष चुना गया था। पुनः दो वर्ष के लिए हमारा कार्यकाल बढ़ाया गया। इस प्रकार मैंने लगातार 4 वर्ष अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया। अब किसी और को मौका दिया जाना चाहिये। वहीं संरक्षक मानिक चंद सेठ, अरविंद बैंकर, दयाराम सेठ, प्रवीण सेठ ने सभी के साथ गहन विचार-विमर्श और परामर्श के पश्चात् संरक्षक मानिक चंद सेठ ने अध्यक्ष के लिये विनय बरौतिया और महामंत्री के लिये पुनः मधुसूदन बैंकर और कोषाध्यक्ष के लिये पुनः विनोद सेठ का नाम प्रस्तावित किया जिसका सभी ने हर्ष ध्वनि के साथ समर्थन किया।
संरक्षक अरविंद बैंकर ने कहा कि एसोसिएशन ने अनेक विषम परिस्थितियों में भी व्यवसाइयों के हितों की रक्षा की है। यही कारण है कि संगठन में एकता और मजबूती बनी रही। संरक्षक मानिक चंद सेठ ने विगत 4 वर्षों में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुये कहा कि एसोसिएशन ने छोटे और बड़े सभी सर्राफा व्यवसायियों के हितों को प्राथमिकता दी है।
संरक्षक प्रवीण सेठ ने वर्तमान कमेटी की निष्ठा और ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि उनके कर्तव्यों का निर्वहन प्रशंसनीय रहा है। संरक्षक दयाराम सेठ ने एसोसिएशन के कार्यों की सराहना किया तो वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंशीधर वर्मा ने कहा कि आम सभा द्वारा लिये गये निर्णयानुसार यह चयन प्रक्रिया प्रशंसनीय है और इससे आपसी मतभेद भी नहीं होते। राजीव सेठ, राजकुमार सेठ, संतोष सेठ ने भी वर्तमान अध्यक्ष और महामंत्री के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा किया।
बैठक में सभी सर्राफा व्यवसाइयों ने हर्षध्वनि से अपने समर्थन का इज़हार किया और फूल मालाओं से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बंशीधर वर्मा, विनोद सेठ, रमेश सेठ, विष्णु सेठ, मनोज वर्मा, शम्भूनाथ सोनी सहित अन्य सर्राफा व्यवसायी उपस्थित रहे।
वहीं नवचयनित अध्यक्ष विनय बरौतिया ने कहा कि संगठन सदैव सर्राफा व्यवसाइयों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। इसी क्रम में महामंत्री मधुसूदन बैंकर ने कहा कि वह पिछले 14 वर्षों से इस पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और आगे भी वे संगठन के हित में सभी आवश्यक कार्य करेंगे। वरिष्ठ संरक्षक नन्हे लाल वर्मा ने नवचयनित पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया।

 

 

 

 

 

Must Read