HomeJaunpurJaunpur News: श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास...

Jaunpur News: श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मना

  • श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मना

तेजस टूडे सं.
वैभव वर्मा
जौनपुर। नगर के कोतवाली चौराहा पर स्थित हनुमान मंदिर पर श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक अभिषेक शर्मा ने अपने मधुर भजनों से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया। उनके भजनों पर उपस्थित सभी श्याम भक्त भाव-विभोर होकर झूमने और नाचने लगे। पूरा वातावरण भक्तिमय एवं श्याममय हो गया। अंत में बाबा श्याम की भव्य आरती की गई तथा सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी विजय केडिया, नीरज शाह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read