HomeJaunpurJaunpur News: युवक पर लाठी—डण्डे से हमला, जानमाल की धमकी का भी...

Jaunpur News: युवक पर लाठी—डण्डे से हमला, जानमाल की धमकी का भी आरोप, मुकदमा दर्ज

  • युवक पर लाठी—डण्डे से हमला, जानमाल की धमकी का भी आरोप, मुकदमा दर्ज

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भगौतीपुर चौकियां धाम में एक युवक को लाठी-डण्डे से मारपीट करके घायल कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 3 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी प्रदीप मौर्या ने लाइन बाजार थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 2 अक्टूबर को वह अपने परिवार के साथ बाहर जा रहे थे। उसी दौरान उसके पड़ोसी धर्मेन्द्र यादव बिना किसी कारण के गाली-गलौज करते हुये विवाद करने लगा। जब प्रदीप मौर्य वापस घर आये तो धर्मेन्द्र यादव, जयहिन्द यादव व सुन्दर यादव निवासीगण अली खानपुर अचानक प्रदीप कुमार के ऊपर हमला कर लाठी-डण्डे से पीट दिये।

मारपीट में प्रदीप मौर्य (41) की आंख के पास तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गम्भीर चोटें आयी हैं। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र यादव, जयहिन्द व सुन्दर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार केके सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

 

 

 

Must Read