Jaunpur News: श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 47वां पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

  • श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 47वां पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल/वैभव वर्मा
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 47वां पुरस्कार वितरण समारोह मां के जयकारे के साथ मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, सारस्वत अतिथि डा. आरएन त्रिपाठी पूर्व सदस्य लोकसेवा आयोग उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य की उपस्थिति एवं अध्यक्ष मनीषदेव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

प्रथम चरण में मां भगवती की प्रतिमा पर पूजन—अर्चन करके दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ। तदुपरांत मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण सहित अन्य मंचासीन अतिथिगण को माल्यार्पण अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों ने किया। इसी क्रम में महासचिव मनीष गुप्ता ने मंचासीन अतिथियों, पूजन समितियों, लंगर समितियों, सामाजिक संगठनों सहित अन्य का स्वागत किया। वहीं अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायक रविन्द्र सिंह ‘ज्योति’, अवनीन्द्र तिवारी, कुसुमलता, आशीष पाठक ने देवी गीतों से आयोजनों को भक्तिमय कर दिया।
आयोजन की द्वितीय चरण में महासमिति के निर्णायक मंडल सदस्य डाॅ. दिलीप सिंह, मीरा अग्रहरि, दिलीप जायसवाल, डा. आकांक्षा द्विवेदी के अलावा स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक संगठनों, लंगर समितियों, विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया।

संरक्षक मण्डल के सदस्य इन्द्रभान सिंह, निखिलेश सिंह, संतोष सिंह, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह, विजय सिंह ने महासमिति की उपलब्धियां एवं पावन पर्व नवरात्रि दुर्गा पूजा पर प्रकाश डाला। साथ ही टीडी इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा. सत्य प्रकाश सिंह एवं दीवानी बार के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। इसी क्रम में सारस्वत अतिथि डा. आरएन त्रिपाठी ने मां दुर्गा के पूजन अनुष्ठान व दुर्गा सप्तशती पर पूजन की महता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह ने महासमिति की संगठनात्मक संरचना की प्रशंसा करते हुये कहा कि शारदीय नवरात्रि की तैयारी में पूर्ण सहयोग रहेगा। अध्यक्षीय उद्बोधन में अध्यक्ष मनीषदेव ने पूजन समितियां को आश्वास्त किया कि जनपद की किसी भी पूजन समिति को पूजन से संबंधित किसी भी प्रकार के रोड, गली, नाली, साफ सफाई, बिजली से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सम्मान समारोह के अंतिम चरण में वर्ष 2025 के शारदीय नवरात्र में आकर्षक सजावट के लिये पूजन समितियां को सम्मानित किया गया।

धन्यवाद व आभार उपाध्यक्ष डा. विजय रघुवंशी ने व्यक्त किया। आयोजनों का संचालन महेन्द्रदेव विक्रम एवं गौरव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर लायन्स क्लब, बोल बम कांवरिया संघ, अन्य पूजन महासमिति, मरकजी सीरत कमेटी, विशिष्ट समाजसेवी, महासमिति के संरक्षक शोभनाथ आर्य, विनोद जायसवाल, विन्ध्याचल सिंह, राधेकृष्ण ओझा, विशिष्ट सदस्य उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, मोती लाल यादव, अनिल अस्थाना, राकेश श्रीवास्तव, लालचन्द्र निषाद, विनोद यादव, अनिल साहू, विवेक सिंह, आशीष गुप्ता, राम प्रकाश यादव, महेश जायसवाल, रत्नेश सिंह, राजन अग्रहरि, शैलेन्द्र मिश्रा, चन्द्रशेखर गुप्ता, निशाकान्त द्विवेदी, अमित गुप्ता, सुमित उपाध्याय, संजय मोदनवाल, मयंक मिश्रा, रोशी सोनकर, विष्णु गुप्ता, धीरज जायसवाल, आशीष त्रिपाठी, दीपक श्रीवास्तव, सर्वेश यादव, आशीष रावत, लालता सोनकर, चन्दन यादव, रवि शर्मा, मोहम्मद शाहिद, करन बिन्द, महेद्र अग्रहरि, पंचम मौर्य, ज्ञानेन्द्र दुबे, प्रिंस तनेजा, यश गुप्ता, अभिषेक अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

पूजन व पण्डाल व्यवस्था में प्रथम पुरस्कार श्री रासमण्डल दुर्गा पूजनोत्सव समिति रासमण्डल, द्वितीय महाशक्ति संस्था गौशाला परिसर, संयुक्त रुप से तृतीय नवयुग संस्था श्री गोसाई रामलीला मैदान उर्दू बाजार एवं त्याग संस्था कोतवाली चौराहा, सांत्वना पुरस्कार जय मां शीतला दुर्गा पूजा समिति रसूलाबाद को मिला। पूजन पंडाल झांकी व्यवस्था में प्रथम मां अष्टभुजी संस्था कन्हईपुर, द्वितीय न्यू कादंबरी संस्था सिपाह, तृतीय नवयुवक धर्म कल्याण समिति अहियापुर, सांत्वना पुरस्कार हनुमान समिति हनुमान धाम को मिला। दैनिक मार्ग सजावट में प्रथम मां अष्टभुजी संस्था कन्हईपुर, संयुक्त रूप से द्वितीय मायांजलि संस्था मायापुर एवं बजरंग घाट दुर्गा पूजा समिति ताड़तला, संयुक्त रूप से तृतीय भारतीय दुर्गा पूजा समिति जहांगीराबाद एवं सरस्वती ज्ञान संस्था में मधारे टोला, चतुर्थ श्री दुर्गा पूजा समिति फलवाली गली ओलन्दगंज को मिला।

ग्रामीणांचलों की पूजन व पण्डाल व्यवस्था में प्रथम बाल नवदुर्गा पूजा समिति धनियामऊ, संयुक्त रूप से द्वितीय न्यू गीतांजलि दुर्गा पूजा समिति नौपेड़वा एवं जय मां दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार धनियामऊ, संयुक्त रूप से तृतीय नवयुवक दुर्गा पूजा समिति जफराबाद एवं शिवमंदिर दुर्गा पूजा समिति मल्हनी बाजार, संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार नवीन बाल संस्था गौराबादशाहपुर, जय मां विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति खेतासराय एवं आदि शक्ति संस्था गौराबादशाहपुर को मिला। ग्रामीणांचल दैनिक मार्ग सजावट में प्रथम जय बजरंग दुर्गा पूजा समिति नौपेड़वा, द्वितीय जय मां विंध्यवासिनी संस्था खेतासराय, संयुक्त रूप से तृतीय जय मां दुर्गा पूजनोत्सव समिति धनियामऊ एवं बाल दुर्गा पूजनोत्सव समिति खेतासराय, संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार श्रीराम जानकी मंदिर दुर्गा पूजा समिति बेलापार नौपेड़वा एवं नव शक्ति दुर्गा पूजा समिति खेतासराय को मिला।

विजयदशमी के दिन विसर्जन के लिये निकलने वाली ऐतिहासिक मां की भव्य विसर्जन शोभायात्रा में प्रथम पुरस्कार गीतांजलि संस्था जागेश्वर नाथ, द्वितीय पुष्पांजलि संस्था अलफस्टीनगंज, संयुक्त रूप से तृतीय कल्याण संस्था डढ़ियाना टोला एवं सरस्वती बाल ज्ञान संस्था ढालगर टोला, सांत्वना पुरस्कार नवयुवक संस्था मारवाडी धर्मशाला। शोभायात्रा में झांकी व्यवस्था में प्रथम श्री दुर्गा पूजा समिति फल वाली गली ओलन्दगंज, द्वितीय मां का दरबार बाल संस्था ओलन्दगंज, संयुक्त रूप से तृतीय बाबा बर्फानी दुर्गा पूजा समिति एडवोकेट कॉलोनी एवं कल्याण संस्थान डढ़ियाना टोला, सांत्वना पुरस्कार महाशक्ति संस्था गौशाला परिसर को मिला।