HomeJaunpurJaunpur News: भारत विकास परिषद शौर्य ने राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का...

Jaunpur News: भारत विकास परिषद शौर्य ने राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

  • भारत विकास परिषद शौर्य ने राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा शौर्य के तत्वावधान में गुरु-वंदन छात्र अभिनंदन एवं राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर पुष्पार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ वंदे मातरम् गीत से हुआ। अतिथियों की उपस्थिति में बच्चों ने 4 समूहों में हिंदी एवं संस्कृत दोनों भाषाओं में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत समूहगान की मनमोहक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव (खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ.प्र.) एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, जिला मंत्री सुधांशु सिंह, स्वच्छता भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर स्वर्णिमा जायसवाल, उदयराज सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, पंकज पाण्डेय बिसनेस हेड एसआरएस सर्विसेज जौनपुर रहे। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. अजय द्विवेदी, गतिविधि संस्कार अतुल जायसवाल, जिला समन्वयक सत्येन्द्र अग्रहरि तथा जिला सह समन्वयक नीरज श्रीवास्तव रहे।

वक्ताओं ने बच्चों को शुभकामना देते हुए उत्कृष्ट भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका और नागरिक दायित्वों पर प्रकाश डाला तो खेल मंत्री श्री यादव ने कहा कि भारत विकास परिषद् इस तरह के कार्यक्रम आयोजन कर अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य कर रही है। जब हमारे बच्चे संस्कारित होगे तो स्वस्थ और समर्थ भारत के निर्माण में इनकी भूमिका अग्रणी रहेगी। कार्यक्रम का संचालन अमित पाण्डेय ने किया।

निर्णायक मंडल रोली श्रीवास्तव, प्रवीणता श्रीवास्तव ने गायन, लय, ताल और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया। विजेता सनराइज इण्टर नेशनल मड़ियाहूं की टीम रही। द्वितीय स्थान पर महावीर कान्वेंट स्कूल नखास व तृतीय गुलाबी देवी बालिका इण्टर कालेज कन्हईपुर रही। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और विजेता समूहों को पुरस्कृत किया गया। गुरु वन्दन छात्र अभिनंदन के अन्तर्गत 15 विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षक का वन्दन उनके विद्यालय के छात्र द्वारा किया गया। शिक्षक द्वारा अपने छात्रों का अभिनन्दन किया गया जिनका खेल मंत्री श्री यादव ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष अवधेश गिरि ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये अतिथिगण को स्मृति चिन्ह भेंट किया। सचिव नित्यानंद पाण्डेय ने उपस्थित अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इस अवसर पर पंकज सिंह, राजेश कुमार, राहुल पाण्डेय, रमेश श्रीवास्तव, मीनू श्रीवास्तव, प्रियंका पांडेय, चंचल पाठक, ज्ञान उपाध्याय, प्रमोद शुक्ला, दयाशंकर निगम, जगत प्रकाश, डॉ अमरनाथ पाण्डेय, अंशज शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read