राम मन्दिर शाखा गूलर घाट पर हुआ पूर्ण गणवेश एकत्रीकरण कार्यक्रम
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। राम मन्दिर शाखा गूलर घाट पर पूर्ण गणवेश में एकत्रीकरण कार्यक्रम हुआ। देखा गया कि 44 गणवेश और 7 अन्य वेश में उपस्थित रहे। यह विजय दशमी उत्सव का पूर्वाभास था। इस मौके पर ब्रह्मेश शुक्ला का उद्बोधन हुआ जहां नगर संघचालक धर्मवीर मौजूद रहे। इस अवसर पर अतुल जायसवाल, विनीत शुक्ल एडवोकेट, प्रदीप निषाद, पवन साहू सहित तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अन्त में मानिक चन्द्र सेठ ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।











