Jaunpur News: समाजसेवी मनीष अग्रहरि की कार्यप्रणाली एवं कार्यकुशलता प्रशंसनीय

  • समाजसेवी मनीष अग्रहरि की कार्यप्रणाली एवं कार्यकुशलता प्रशंसनीय

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। समाजसेवी एवं अग्रहरि समाज के कोषाध्यक्ष मनीष अग्रहरि की कार्यप्रणाली, कार्यकुशलता और पारदर्शिता की क्षेत्र में सराहना हो रही है। समाज के कोषाध्यक्ष के रूप में उन्होंने संस्था के आय-व्यय का हिसाब-किताब व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से रखा है।

कोषाध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान अक्टूबर 2023 से अक्टूबर 2026 तक का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। रसीद क्रमांक के साथ नाम एवं राशि का स्पष्ट उल्लेख उनकी ईमानदार एवं अनुशासित कार्यशैली को दर्शाता है। संस्था से जुड़े लोगों का कहना है कि मनीष कुमार अग्रहरि ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ किया है।

सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता और जिम्मेदारी निभाने की शैली दूसरों के लिए भी प्रेरणादायक है। विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों में सक्रिय योगदान के चलते उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके कार्यों को समाज के लोगों द्वारा सराहनीय और अनुकरणीय बताया जा रहा है। समाज के युवाओं को उनके द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों से प्रेरणा लेकर सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने की आवश्यकता है।