HomeJaunpurJaunpur News: चार दिवसीय 79वां वार्षिक सन्त समागम 23 अक्टूबर से

Jaunpur News: चार दिवसीय 79वां वार्षिक सन्त समागम 23 अक्टूबर से

  • चार दिवसीय 79वां वार्षिक सन्त समागम 23 अक्टूबर से

तेजस टूडे सं.
अवधेश मौर्य
जौनपुर। सन्त निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्टूबर तक समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर भव्यतापूर्वक आयोजित किया जायेगा जहां हर कदम मानव कल्याण की राह पर बढ़ेगा, हर भाव समर्पण में ढलेगा और हर हृदय प्रेम की उस दिव्य ज्योति से आलोकित होगा जो मानवता को एकत्व, सद्भाव और प्रभु-भक्ति के सूत्र में पिरोने का संदेश देती है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में यह समागम प्रेम, सेवा, सद्भाव और मानव एकता की दिव्य भावना का संदेश देगा। इस पावन समागम की शुभ सूचना से श्रद्धालुओं के हृदय आनंद, उमंग और प्रभु-प्रेम की अनुपम अनुभूति से प्रफुल्लित हैं। यह जानकारी उदय नारायण जायसवाल मीडिया सहायक सन्त निरंकारी मण्डल ब्रांच जौनपुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

 

 

 

 

Must Read