HomeJaunpurJaunpur News: वेबसाइट के माध्यम से सबमिट कर सकते हैं फार्म-6, फार्म-8...

Jaunpur News: वेबसाइट के माध्यम से सबमिट कर सकते हैं फार्म-6, फार्म-8 एवं फार्म-7

  • वेबसाइट के माध्यम से सबमिट कर सकते हैं फार्म-6, फार्म-8 एवं फार्म-7

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में ईपी रेशियो एवं जेण्डर रेशियो मानक से कम है जिसे बढ़ाया जाना आवश्यक है। इस हेतु निरंतर पुनरीक्षण अवधि में विभिन्न विभागों के सहयोग से विशेष अभियान चलाये जाने तथा “कोई मतदाता न छूटे (No voter to be left behind)” के उद्देश्य को साकार करने के लिये पात्र नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाना है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर सम्प्रति चल रहे निरंतर पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत ईपी रेशियों एवं जेण्डर रेशियो को बढ़ाए जाने के उद्देश्य से समस्त अर्ह युवा, छूटे मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने की अर्हता रखने वाले, बेघर मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जायेंगे। यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित होने से कोई भी अर्ह मतदाता छूटने न पाये। इस कार्य में विभिन्न विभागों यथा- महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा विभाग, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास, युवा कल्याण आदि का सहयोग लिया जायेगा।

उक्त के अतिरिक्त अवगत कराना है कि यदि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत आनलाइन माध्यम से आयोग के ऐप ECINET mobile app, voter helpline app एवं वेबसाइट के माध्यम से भी फार्म-6, फार्म-8 एवं फार्म-7 सबमिट कर सकते हैं।

 

 

 

 

Must Read