HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : करेंट की चपेट में आने से युवक की हुई...

JAUNPUR NEWS : करेंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

JAUNPUR NEWS : करेंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

कयार गांव में शादी की खुशी में छाया मातम
बिरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कयार निवासी शमसुदीन अहमद का पुत्र सलमान अहमद 22 वर्ष बिजली के करेंट से झुलस गया। परिजन रात में इलाज के लिये जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के कयार गांव निवासी शमसुदीन अहमद के बड़े पुत्र अरमान अहमद की मंगलवार को बारात गई थी। शाम को वापस लौटी परिजन और रिश्तेदारों का देर रात तक शादी की बधाइयां का दौर चलता रहा। रात में परिजन और कुछ नात रिश्तेदार खाना खाकर सो गए। रात में बारिश होने लगी। शमसुद्दीन अहमद का छोटा पुत्र सलमान अहमद ने बाहर पड़े कुछ समान और डीजे को अंदर करने लगा। डीजे में बिजली से कनेक्शन किया गया था जिससे करेंट की चपेट में आ गया और झुलस गया। कुछ देर बाद किसी परिजन की निगाह पड़ी तो घर वालों को जगाये और उसे लेकर जिला अस्पताल गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इसकी सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियों में मातम छा गया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिये शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द कर दिया। दर्दनाक घटना को लेकर गांव में मातम छाया हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read