HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : आयुष्मान भव पखवाड़े का हुआ शुभारम्भ

JAUNPUR NEWS : आयुष्मान भव पखवाड़े का हुआ शुभारम्भ

JAUNPUR NEWS : आयुष्मान भव पखवाड़े का हुआ शुभारम्भ

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित आयुष्मान भव पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मेजर तपिश कुमार ने कहा कि आयुष्मान भव का यह अभियान पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्घाटन देश की राष्ट्रपति ने विधिवत किया है। बताया कि इस महाअभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें सेवा पखवाड़ा, आयुष्मान मेला आयुष्मान सभा, स्वच्छता पखवाड़ा और रक्तदान का कार्यक्रम शामिल है। उन्होंने कि जिन गांवों और नगर के वार्डों में शासन द्वारा निर्धारित सभी पांच संकल्प पूरे कर लिये जायेंगे उस गांव को आयुष्मान गांव और आयुष्मान वार्ड की उपाधि दी जाएगी। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, विशिष्ट अतिथि संतोष जायसवाल, अनुराग सिन्हा, हरिओम गुप्ता, राजेश सिंह, मीना पटेल, डॉ. रामचंद्र बिंद, रितु पटेल, सभासद दीपू जयसवाल, सभासद आत्मा राम साहू, सुनील बिन्द, राकेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read