Jaunpur News : विदुषी को गायन में मिला प्रथम स्थान
Jaunpur News : विदुषी को गायन में मिला प्रथम स्थान
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा वाराणसी में आयोजित मंडल स्तरीय संभागीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में जिले के त्रिलोचन महादेव निवासिनी प्रतिभाशाली बाल गायिका विदुषी वर्मा को बाल वर्ग उप शास्त्रीय गायन में प्रथम एवं शास्त्रीय गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
विदुषी को जून माह में लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ। विदुषी कक्षा 10वीं की छात्रा है। विदुषी जाने-माने शास्त्रीय गायक देवाशीष डे की देख-रेख में संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रही है। विदुषी को निर्णायक मंडल ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।