JAUNPUR NEWS : विहिप ने विमल को अध्यक्ष व आशीष को बनाया मंत्री
जौनपुर। प्रयागराज में चल रहे विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत योजना बैठक में विमल सिंह को जौनपुर जिलाध्यक्ष एवं आशीष मिश्र को जिला मंत्री बनाया गया। बता दें कि आशीष इसके पहले विश्व हिन्दू परिषद के ही जिला सह मंत्री के रूप में विगत कई वर्षों से कार्य कर रहे थे। इसी तरह आशुतोष सिंह को बजरंग दल का विभाग संयोजक, विहिप जिलाध्यक्ष डॉ राकेश चंद दुबे को विभाग उपाध्यक्ष व जिला मंत्री जनमेजय तिवारी को विभाग सहमंत्री बनाया गया। इनके नवीन दायित्व से कार्यकर्ताओं में नया जोश व उत्साह हो गया। सभी ने उपरोक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। वहीं प्रांत मंत्री कृष्ण गोपाल जी ने सभी को बधाई दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












