HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सीसी रोड निर्माण के लिये विधायक ने किया शिलान्यास

JAUNPUR NEWS : सीसी रोड निर्माण के लिये विधायक ने किया शिलान्यास

JAUNPUR NEWS : सीसी रोड निर्माण के लिये विधायक ने किया शिलान्यास

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत केवटली डेल्हूपुर के महराजगंज बाजार स्थित यूनियन बैंक के सामने सीसी रोड निर्माण के लिए विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिलान्यास किया। वहीं श्री मिश्रा ने कहा कि यह सीसी रोड बन जाने से बाजारवासियों व क्षेत्रजनों को आने-जाने में सुगमता मिलेगी।

जो पूर्व में बनी सड़क खराब हो जाने व जलजमाव कीचड़ हो जाने से आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, वही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए बदलापुर विधानसभा को हाईटेक विधानसभा बनाने की बात कही। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ओम प्रकाश सेठ, मंडल अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह, अम्बुज तिवारी, ग्राम प्रधान आजाद सिंह, राहुल मिश्रा, रामजीत यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read